पूर्व सिविल सर्जन हिरासत में : छेड़छाड़ के आरोपी सदर अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन भेजे गए जेल, जानें क्या है मामला

लातेहार : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद छेड़छाड़ करने के आरोपी पूर्व सिविल सर्जन डॉ. महतो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मालूम हो कि स्पेशल पोक्सो कांड संख्या 35/22 में डॉ. महतो आरोपी हैं. पूर्व में झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जमानत प्रदान की गयी थी.

उक्त मामले में विचारण के दौरान आरोप गठन के लिए उन्हें शरीर उपस्थित रहने का आदेश अमित कुमार की अदालत ने बीते 27 मार्च को दिया था. निर्धारित तिथि पर वे उपस्थित होकर बिना अनुमति गैर हाजिर हो गये थे. इस कारण अदालत उनके बंधपत्र को खारिज कर दिया था तथा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था. तब डॉ. महतो मंगलवार को उक्त अदालत में आत्मसमर्पण कर पुनः जमानत स्वीकार करने की अपील की. इस पर सुनवाई के उपरांत अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

close