सरायकेला: भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने सरायकेला – खरसावां जिला में परिषद के जिला कमेटी को स्वीकृति प्रदान कर दी। जिले के गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों की मदद करने एवं अपने अधिकार के प्रति जागरुक समाज व राष्ट्र के संपुर्ण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम करने का निर्देश दिए हैं।

जिला कमेटी में इन्हें दी गई जिम्मेवारी

प्रेम चंन्द्र साह – अध्यक्ष
बबलू बोदरा – उपाध्यक्ष
आकाश प्रमाणिक – उपाध्यक्ष
लख्खी राम मार्डी – उपाध्यक्ष
मंतोष यादव – महासचिव
श्याम सरदार – संयुक्त महासचिव
लखन बारी – संयुक्त महासचिव
सुरज बोदरा – संयुक्त महासचिव
दिनेश भगत – कोषाध्यक्ष
साकेत मुर्मू – मिडिया प्रभारी
सुखलाल मुर्मू – कार्यालय प्रभारी

केंदीय अध्यक्ष ने नई कमिटी की संबोधित करते हुए कहा की समाज को सशक्त बनाने की दिशा में आपसबों से काफी उम्मीद है। आशा है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पुरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। नई कमिटी भी आशा के अनुरूप कार्य करने के प्रति जिम्मेवार दिखे। उन्होंने कहा की नई कमिटी पूरे जोश और जुनून से लबरेज है। जिसका परिणाम जल्द दिखेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...