FCI Recruitment 2022: FCI में जनरल मैनेजर के पदों पर भर्तियां, आज ही है आखिरी तारीख…जल्दी करें आवेदन

भारतीय खाद्य निगम (FCI) रि-एम्प्लोयेमेंट के आधार पर महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। केंद्र सरकार / राज्य सरकार / पीएसयू इंजीनियर एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2022 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 02 पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें

अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 16 अगस्त 2022

रिक्तियां

जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग)- 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
  • वे अधिकारी जो पे लेवल 13 पर केंद्र सरकार/राज्य सरकार/पीएसयू से सेवानिवृत्त हुए हैं और संबंधित संगठन में सिविल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को अग्रिम रूप से सूचित तिथि और समय पर एफसीआई द्वारा गठित साक्षात्कार बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्ति आदेश और अन्य संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ भारतीय खाद्य निगम, 16-20, बाराखंभा लेन, नई दिल्ली -110001 को जमा कर सकते हैं।

Related Articles

close