पाकुड़ में बाप-बेटे ने मिलकर अपने पूर्व दामाद को चाकू मारकर हत्या कर दि। मृतक वियक्ती की कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी।

मामला रविवार की सुबह का है जब ससुर वीरू मंडल ने अपने बेटे देव मंडल के साथ मिलकर अपने पूर्व दामाद विश्वजीत गोराई को चाकू गोदकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

वीरू मंडल की बेटी की शादी विश्वजीत के साथ हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व वीरू की बेटी की आकस्मिक मौत हो गई थी। इसके बाद उसके दामाद ने दूसरी शादी की। वीरू को इस बात का संदेह था कि बेटी की हत्या उनके दामाद विश्वजीत ने किया है। 

अपनी नई नवेली पत्नी के साथ विश्वजीत पूजा करने जा रहा था। रास्ते में ही वीरू और उसका बेटे ने विश्वजीत पर हमला बोल दिया। शरीर पर कई जगह चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।पत्नी के सामने विश्वजीत की तड़प-तड़प कर जान चली गई।

विश्वजीत की हत्या के बाद वीरू और उसका बेटा देव ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...