नवरात्र के अवसर पर सेवा पखवाड़ा में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का हुआ आयोजन… सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई अन्य पहुंचे कार्यक्रम में..

जमशेदपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ उपलक्ष्य पर विगत 17 सितंबर से जारी ‘सेवा पखवाड़ा’ के निमित्त आज देश की सांस्कृतिक विविधता को समर्पित “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम आयोजित की गई।

नवरात्र के प्रथम दिवस कलश स्थापना की महत्ता व पवित्रता से जोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता अपने पारंपरिक परिधान में अपने घर से निर्मित विशुद्ध पारंपरिक व्यंजन और पकवान लेकर विविधता में एकता के रंग को समेटे सूर्यधाम, सिदगोड़ा दुर्गा माता मंदिर में पहुँच व्यंजनों और पकवानों का श्रद्धाभाव से भोग लगा प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।

पारम्परिक पोशाकों में महिला मोर्चा की बहनों ने माता के समक्ष भक्तिमय हो गरवा नृत्य प्रस्तुत कर अपने को सौभाग्यांवित की।

आज के इस अति विशिष्ट कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास , जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो , प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, पूर्व जिलाध्यक्षगण, जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा जिलाध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण और काफी संख्या में कार्यकर्तागण भी उपस्थित हुए और एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

close