पटना। …यूं तो मंत्रियों के इंस्पेक्शन में अफसरों को ही अनुपस्थित देखा जाता है, लेकिन बिहार में गजब हो गया। मुख्यमंत्री के इंस्पेक्शन में मंत्री ही गायब मिले। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने फोन कर क्लास भी लगायी। दरअसल मुख्य मंत्री नीतीश कुमार मंत्रालय के बजाय सुबह 9:30 बजे विकास भवन पहुंच गये। इस दौरान वो इंस्पेक्शन करते हुए शिक्षा विभाग का जायजा लिया। इंस्पेक्शन के दौरान शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर अनुपस्थित पाए गए।

दरअसल हुआ यूं कि नीतीश जैसे ही शिक्षा मंत्री के कक्ष की ओर बढ़े, उन्हें वहां मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री जी अभी नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई। इसके बाद सीएम नीतीश ने साथ चल रहे अधिकारी को उन्होंने शिक्षा मंत्री को फोन लगाने को कहा।शिक्षा मंत्री जैसे ही मुख्यमंत्री की लाइन पर आए, मुख्यमंत्री ने उन्हें नसीहत वाले अंदाज में कहा कि आप क्यों नहीं हैं दफ्तर में? यह भी कहा कि हम यहां घूम रहे हैं और आप बाहर हैं, समय पर आया कीजिए।

मुख्य।मंत्री सुबह करीब 10 बजे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के कक्ष में पहुंच गए, उस वक्त वहां अशोक चौधरी अनुपस्थित थे। सीएम के पहुंचने के दो मिनट बाद मंत्री पहुंचे तो नीतीश ने कहा कि आज आपको अनुपस्थित माना गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक के कक्ष की ओर गए। वहां पता चला कि वह दिल्ली गए हुए हैं। जिसके बाद वो अधिकारी बैद्यनाथ यादव के कक्ष की ओर बढ़े। वह भी उस समय तक नहीं पहुंचे थे। वहीं इंस्पेक्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य विभाग पहुंचे और वहां निरीक्षण किया, लेकिन वहां भी उन्हें विभाग के अपर मुख्य सचिव नहीं मिले। इसके बाद, उद्योग विभाग गए वहां उन्हें उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव से भेंट हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल यहीं पर अधिकारी समय पर मिले हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...