पटना । बायोमीट्रिक अटेंडेंस के विरोध सहित 11 सूत्री मांगों पर बिहार के डाक्टर आज से हड़ताल पर हैं। बिहार स्वास्थ्य संघ के बैनर तले होने वाले इस हड़ताल की वजह से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है। डाक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी। संघ के महासचिव डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि सभी डॉक्टर ओपीडी का बहिष्कार करेंगे, लेकिन इमरजेंसी सुविधा बहाल रहेगी।

उन्होंने बताया कि हड़ताल की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन को दे दी गयी है। हड़ताल के दौरान जिले के अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मौजूद रहेंगे। राज्य के सभी अस्पतालों पर हड़ताल का असर पड़ेगा। इस संबंध राज्य स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।

डॉ रंजीत कुमार के मुताबिक पिछली बार की हड़ताल में सरकार ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। संघ की सरकार से 11 सूत्री मांग है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...