रांची। ठंड का मौसम चल रहा है। लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। क्या आप जानते हैं कि पुरुषों और महिलाओं को ठंड लगने का लेवल अधिक है। डॉक्टर ऐसा ही मानते हैं. इसके पीछे फिजिकली बनावट और इंटरनल चेजेंज हैं। इसलिए घर हो या ऑफिस आपने अक्सर लड़कियों से ठंड से कांपते हुए देखा होगा।

सर्दी बढ़ते ही महिलाओं की मुसीबत भी बढ़ जाती है। लड़कियां कई लेयर्स पहनने के बाद भी सर्दी से परेशान रहती है जबकि लड़के बहुत कम कपड़ों में ही पूरी ठंड निकाल देते हैं। घरों में कई बार टेंपरेचर को लेकर झगड़ा भी होने लगता है। कई बार फैन और एसी को लेकर भी लड़ाई हो जाती है। डॉक्टर्स का कहना है कि इसके 3 प्रमुख कारण है जिसकी वजह से महिलाओं को ज्यादा ठंड लगती है।

महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड

  1. मसल्स मास कम होना- महिलाओं के शरीर में मसल्स मास कम होता है, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा ठंड लगती है। मांसपेशियां कम होनेके कारण लड़कियों का शरीर लड़कों के मुकाबले कम गर्मी पैदा करता है। जिसकी वजह से ठंड ज्यादा लगती है। महिलाओं के शरीर से पुरुषों के शरीर में 6-11 प्रतिशत फैट ज्यादा होता है। जिससे उनका शरीर गर्म रहता है।
  2. लो मेटाबॉलिक रेट- पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में चयापचय दर कम होता है, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा ठंड लगती है। जिन लोगों का चयापचय धीमा होता है उनका शरीर कम गर्मी पैदा करता है। जबकि पुरुषों का मेटाबॉलिक रेट काफी अच्छा होता है जो उनके शरीर को गर्म रखता है।
  3. प्रोजेस्टेरोन हार्मोन- महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ज्यादा बनता है जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा सर्दी लगती है। इससे त्वचा की रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं। शरीर के कुछ अंगों तक ठीक से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता जिससे ठंड ज्यादा लगती है। ये हार्मोन शरीर में गर्मी कम पैदा करता है, लेकिन पीरियड और गर्भावस्था को बनाए रखने में मदद करता है।

ठंड लगातार लग रही है तो डॉक्टर को दिखाएं
सर्दियों में ठंड लगना नेचुरल प्रक्रिया है. यदि सर्दी में ठंड नहीं लग रही है तो इसका मतलब बॉडी में कुछ डिस्टर्बेंस हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ठंड अधिक पड़ने पर ठंड लगनी चाहिए. नहीं लग रही है तब भी दिक्कत है. यदि धूप निकलने के बाद भी ठंड लगातार बनी हुई है. हर समय कंपकंपी महसूस करते हैं तो तब भी अलर्ट होेने की जरूरत है. इस कंडीशन में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. एक्सपर्ट बताते हैं कि महिलाएं जहां 25 डिग्री तापमान में रहना पसंद करती हैं. वहीं पुरुषों को 22 डिग्री सेल्सियस भाता है. WHO के अनुसार, घर में बड़े, बूढ़े, बच्चे सभी रहते हैं. घर में सभी स्वस्थ्य हैं. सभी यूथ हैं तो तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रखा जा सकता है. वहीं, बच्चे और बूढ़े भी घरों में रह रहे हैं तो तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...