रांची। अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह, अनिल पाल्टा… झारखंड पुलिस विभाग का मुखिया कौन बनेगा? UPSC की तरफ से भेजे गये इन्ही तीन IPS में से किसी एक नाम पर अब राज्य सरकार मुहर लगायेगी। अजय भटनागर और अजय सिंह 1989 बैच के IPS हैं, जबकि अनिल पालटा 1990 बैच के पुलिस अफसर। ऐसे में सुपर सीड कर अनिल पालटा को डीजीपी बनाया जाता है, या फिर सीनियरिटी के आधार पर अजय भटनागर व अजय सिंह में से एक नाम को मुख्यमंत्री डिसाइड करते हैं, इस पर सभी की नजर होगी।

हालांकि चर्चा है कि चर्चा है कि 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह राज्य के नए डीजीपी बन सकते हैं। उन्हें झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पद मिला हुआ है। वे बेहद शांत स्वभाव के व सुलझे हुए भी हैं तथा विवादों से दूर भी रहे हैं। झारखंड में उन्होंने एडीजी सीआइडी व एडीजी मुख्यालय के रूप में भी अपनी सेवा दी है। अगले माह 11 फरवरी को झारखंड के वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले राज्य के नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जानी है।

इससे पहले राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक के नाम को लेकर 9 अफसरों के नाम केंद्र को भेजे थे। इसमें 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी एसएन प्रधान का नाम था। प्रधान केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लिहाजा उन्होंने लौटने से इंकार कर दिया। प्रधान वर्तमान में केंद्र में डीजी एनडीआरएफ हैं। उनके पास डीजी फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस व गृह रक्षा वाहिनी का के डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार है। यह भी सूचना है कि उन्हें केंद्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है, क्योंकि वे केंद्र में भी डीजी रैंक में इम्पैनल्ड हो चुके हैं।

अजय भटनागर
IPS अजय भटनागर अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय भटनागर वर्तमान में केंद्र में सीबीआइ में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

अजय कुमार सिंह
1989 बैच के IPS अभी झारखंड में पोस्टेड हैं। अजय कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हैं और उनके पास झारखंड पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी का अतिरिक्त प्रभार है।

अनिल पालटा
1990 बैच के आईपीएस अफसर अनिल पाल्टा हैं वर्तमान में डीजी रेल हैं। अनिल पालटा को डायनेमिक अफसर माना जाता है। उन्होंने जिलों में तैनाती के दौरान कई नक्सल आपरेशंस को लीड किया वहीं कोयला माफिया के खिलाफ भी उन्होंने जबरदस्त कार्रवाई की थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...