रांची श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के लिए खुशखबरी है। करीब 45 दिनों से भी ज्यादा दिन से प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी और पदाधिकारी को 5 दिनों का अनुमति अवकाश (PL) का लाभ मिलेगा। 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चले इस मेले में राज्य के 21 जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और पुलिस के अन्य विंग के पदाधिकारी और जवान तैनात थे। अब इन लोगों को श्रावणी मेला संपन्न करने के बाद 5 दिनों का अनुमति अवकाश का लाभ देने संबंधी घोषणा की गई है।

संथाल परगना डीआइजी ने दिया निर्देश

उसको लेकर देवघर एसपी ने संथाल परगना डीआईजी के निर्देश पर रांची, धनबाद, जमशेदपुर के एसएसपी और गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, पलामू , लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, साहिबगंज, पाकुड़, बोकारो, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला के एसपी सहित पुलिस के अन्य विंग के समादेष्टा को पत्र लिखा गया है। जिसमें बताया गया है कि राजकीय श्रावणी मेला 2022 के अवसर पर आप की जिला इकाई वाहिनी से पुलिस पदाधिकारी और कर्मी की प्रतिनियुक्ति देवघर जिला में की गई थी।

श्रावणी मेला समाप्ति के पश्चात संथाल परगना डीआईजी द्वारा पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षी तक को 5 दिनों की अनुमति अवकाश (PL) स्वीकृत किया गया है। जो अपने अपने जिला इकाई वाहिनी में योगदान करने के पश्चात उपभोग कर सकेंगे। अनुरोध है कि श्रावणी मेले में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी,और पुलिसकर्मी को 5 दिनों के अनुमति अवकाश प्रदान करेंगे । साथ ही सफलतापूर्वक सहयोग के लिए सबों को धन्यवाद भी दिया।

श्रावणी मेला में करीब 13717 पुलिस पदाधिकारी और जवान थे प्रतिनियुक्त

मालूम हो कि देवघर श्रावणी मेला में सुरक्षा के लिए सीआईडी, विशेष शाखा, एटीएस, एसीबी, JAP 1 से JAP 10, एसआईआरबी 1, झारखंड जगुआर, सीसीटीएस मुसाबनी, झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा, झारखंड पुलिस अनुसंधान केंद्र हजारीबाग, जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, साहबगंज, बोकारो, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला, से करीब 13717 पुलिस अधिकारी और जवान मेले में प्रतिनियुक्ति थे। मेले में 21 ओपी और 11 यातायात ओपी भी बनाया गया था। जबकि मेले में भीड़ को देखते हुए अभी भी कई जगह के पुलिस कर्मी प्रतिनियुक्त हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...