सिवान। बिहार के CISF जवान की मध्यप्रदेश में मौत हो गयी। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जवान का नाम संतोष कुमार है। सोमवार को जवान का शव मध्यप्रदेश से सिवान लाया गया।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली में संतोष कुमार की पोस्टिंग थी। ड्यूटी के दौरान ही अचानक से जवान की तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गयी। सोमवार की देर शाम जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। . बताया जा रहा कि तबीयत खराब होने के बाद सहयोगी जवानों की मदद से आनन फानन में जवान को एनटीपीसी अस्पताल बिंद नगर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में जवान की मौत हो गई. जिसके बाद इस्की सूचना परिजनों को दी गयी.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...