आरा। चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम हेमंत कुमार है। घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित कृषि भवन की है। हेमंत कुमार की ड्यूटी VVPAT(EVM) वेअरहाउस में लगी थी। जहां उसने अपने ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुरक्षाकर्मी ने अपने लाइसेंसी इंसास राइफल से माथे के बीचो-बीच गोली मारी है। इससे उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। मृतक जवान मूल रूप से पटना जिला के घोषवारी थाना क्षेत्र के शहरी गांव का रहने वाला था।

साथ में रह रहे सिपाही ने बताया कि हेमंत की अप्रैल में ही शादी होनी थी। दो-तीन दिन से हेमंत काफी गुमसुम और परेशान रहता था।जानकारी के मुताबिक ईवीएम रूम में उसकी तैनाती की गयी थी। घटना की जांच में पुलिस लग गयी है। जानकारी के मुताबिक ईवीएम वेयर हाउस में तीन सुरक्षाकर्मी तैनात थे। उसमें से एक हेमंत कुमार भी थे। जो जिला पुलिस बल 151 की प्रतिनियुक्ति में थे। घटना के वक्त साथी जवान सब्जी लाने के लिए बाजार गए थे।

जब वह बाजार से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि गेट अंदर से बंद है। रूम का दरवाजा भी लॉक है।जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो हेमंत कुमार जमीन पर गिरे थे और खून बह रहा था। हथौड़ी से तोड़कर दरवाजा को खोला गया। उन्होंने बताया कि जो इंसास राइफल उन्हें निर्गत की गई थी उसी राइफल से गोली चली है। मामला आत्महत्या करने का मामला लग रहा है।

हेमंत के बारे में जानकारी मिली है कि सिपाही संख्या-151 हेमंत कुमार मूलत मोकामा के रहने वाले हैं। भोजपुर जिला बल के 2018 में इसके सिपाही हैं। आज उनकी डेड बॉडी उनके रूम में पाई गई है। रूम का दरवाजा अंदर से लॉक किया हुआ था। खिड़की देखने से ज्ञात हुआ कि इनकी डेड बॉडी से काफी खून फैला हुआ है। इंसास राइफल उनके शरीर के पास पड़ी हुई थी। एक खोखा उनके इंसास राइफल का पड़ा हुआ था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...