अलवर। Reels ने कई घरों को तबाह कर रखा है। नया मामला राजस्थान के अलवर के रैणी थाने के नांगलबास गांव का है, जहां पत्नी की Reels बनाने की आदत से परेशान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले स्वास्थ्यकर्मी ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके एक साथी को बताया है। उसने कहा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार रतिराम और माया है।

दरअसल पत्नी के रील्स पर आ रहे गंदे कमेंट से पति काफी परेशान था। यह वीडियो उसने सुसाइड करने से एक दिन पहले बनाया था। यह वीडियो इंस्टाग्राम लाइव था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह वीडियो पुराना है। मृतक सिद्धार्थ मीणा (31) के परिजन ने 6 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ दौसा में स्वास्थ्य विभाग में LDC के पद पर कार्यरत था। करीब डेढ़ साल पहले पिता की जगह अनुकंपा नौकरी पर लगा था। सिद्धार्थ और उसकी पत्नी माया के बीच झगड़ा चल रहा था।

पहले भी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दे चुके थे। सिद्धार्थ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पत्नी के REEL बनाने के कारण परेशान था। पत्नी की रील्स पर लोग अश्लील कमेंट करके उसे चिढ़ाते थे। वीडियो में सिद्धार्थ कह रहा था- मैंने आज तक कभी रील नहीं बनाई। आज मजबूरी में यहां आया हूं। मेरी अगर गलती हो तो बता देना। मेरा माया से पर्सनली कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। वो मेरे भाई को फंसाना चाह रही है। बस, यही मेरी लड़ाई है। मैं अपने भाई के साथ हूं।

जो समझदार आदमी होगा, वो तो खुद समझ जाएगा। कभी घर परिवार की समझो। समझदार आदमी बढ़िया कमेंट कर रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग गंदे कमेंट कर रहे हैं। जब तुम्हारे घर में ऐसा होगा न, तब समझ आएगा। मैं अपने परिवार को टूटने नहीं दूंगा। इसके लिए मैं जान दे सकता हूं। ऐसी लड़कियां (माया) तो बहुत मिल जाएंगी, लेकिन परिवार नहीं मिलेगा।अगर मैं मरता हूं तो मैंने अपना नॉमिनी अपने भाई को बना दिया है। मुझे अपने ससुराल और पत्नी से कोई मतलब नहीं है। भाई मेरा सब कुछ है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...