महंगाई भत्ता बढ़ा, बिग ब्रेकिंग: चंपई सरकार ने दिया कर्मचारियों को होली का तोहफा, राज्य के कर्मचारियो का 4% महंगाई भत्ता बढ़ा, कैबिनेट में लगी मुहर

रांची। झारखंड के कर्मचारियों को चंपई सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के बाद अब राज्य के कर्मचारियों के भी महंगाई भत्ता में 4% की बढ़ोत्तरी हुई है। इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 50% महंगाई भत्ता मिलने लगा है। प्रदेश महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से लागू होगी.' यह कदम केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाकर 50 फीसदी किए जाने के निर्णय के ठीक बाद उठाया गया है।

वहीं पेंशन भोगियों के लिए भी महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी गई है और यह फैसला एक जनवरी 2024 से लागू होगा. बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को क्रमशः डीए और डीआर साल में दो बार दिया जाता है। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी 3 नवंबर 2023 को की थी।

इस ऐलान के बाद राज्य के कर्मचारियों को 42 से बढकर 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना शुरू हुआ था। अब कर्मचारियों का एक बार फिर से महंगाई भत्ता बढ़ा है। इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा मिल गया है। अब अप्रैल में आने वाली सैलरी कर्मचारियों को बढ़ी हुई मिलेगी। इससे राज्य के 1,93,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मियों की सैलरी में 900 से लेकर 12000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। साथ ही पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के डीए में भी इतनी वृद्धि होगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story