रायपुर: झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है। नायब तहसीलदार सहित चार लोगों की लाश छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मिली है। नायब तहसीलदार अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए कोंडगांव (छत्तीसगढ़) गये हुए थे। मृतकों में नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी, साला सहित चार लोग शामिल थे। नायब तहसीलदार सपन कुमार सरकार ओड़िशा में पदस्थ थे, जो शादी में भाग लेने के लिए कोंडागांव आये थे। प्रथम दृष्टिया मामला हादसा का लग रहा है, लेकिन पुलिस की टीम हर एंगल से जांच कर रही है।

कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों का मोबाइल बंद बताने लगा। सोमवार सुबह NH-30 पर हाईवे से करीब 15 मीटर दूर कार कुएं में गिरी मिली। पुलिस ने कार बाहर निकलवाई तो उसमें चारों के शव मिले हैं।

ये सभी 10 दिसंबर को ही कांकेर के लिए निकले थे। शहर के गोविंदपुर में शनिवार रात शादी में शामिल होकर ओडिशा और कोंडागांव लौट रहे चार लोग अचानक नेशनल हाईवे 30 से गायब हो गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे। सभी का मोबाइल बंद बता रहा था। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में थी और चारों की तलाश कर रही थी। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए जंगलवार कॉलेज के पास स्थित कुएं के पास पहुंची तो संदेह हुआ।

कुआं हाईवे से करीब 15 मीटर की दूरी पर था, काफी पुराना होने के चलते इस्तेमाल नहीं होता था। आसपास काफी झाड़ियों उग आई थी। झाड़ियां हटाकर देखा गया तो अंदर कार गिरी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया था। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही थी। जिस लोकेशन में चारों के मोबाइल बंद हुए, वहां से कई अलग अलग रास्ते हैं। पुलिस सभी रास्तों में भी तलाशी अभियान चलाई थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...