नई दिल्ली : चक्रवात बिपरजॉय का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों को चेतावनी जारी की है। अब यह तेजी से गुजरात के तट की तरफ बढ़ रहा है। इससे राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही हो सकती है। यही नहीं चक्रवाती तूफान से मुंबई और अहमदबाद में फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पाकिस्तान के तटीय इलाकों की तरफ भी बबढ़ रहा है। पाक मौसम विभाग की मानें तो यह तूफान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यहां मूसलाधार बारिश से अभी तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय से जुड़े हालात की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा के लिए आज एक बैठक बुलाएंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बिपोरजॉय के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्र में दस्तक देने की संभावना है.

चक्रवात बिपारजॉय के गुरुवार को गुजरात और पाकिस्तान के तटों पर लैंडफॉल करने की उम्मीद है। मौसम अधिकारियों ने कहा कि कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में 13-15 जून के दौरान भारी वर्षा और बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है। चक्रवात तूफान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र मेंआंधी का अलर्ट

मौसम कार्यालय ने तटीय महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए ‘आंधी’ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है, “अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर और कोल्हापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सावधानी बरतें। “

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...