रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में इस वक्त कोरोना संक्रमण के 200 से ज्यादा मरीज एक्टिव हैं। राज्य में लगातार बढते संक्रमण के खतरे को देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले सामने आये। सिर्फ रांची में ही 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले दर्ज किए गये हैं । इन नये आंकड़ों के साथ कोरोना संक्रमण के रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो गयी है।

राजधानी रांची में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या है। संक्रमण का बढ़ता ग्राफ एक नये खतरे की तरफ संकेत कर रहा है।

  • पिछले 24 घंटे में धनबाद और देवघर में 17 नये मामले दर्ज किए गये।
  • धनबाद में 8 नये संक्रमितों का पता चला जबकि देवघर में 9 नये संक्रमित मिले।
  • इसके साथ रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या

  • रांची- 72
  • पूर्वी सिंहभूम 46
  • देवघर- 16
  • लोहरदगा 15
  • पश्चिमी सिंहभूम – 10
  • गुमला 10

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...