देवघर: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के आह्वाहन पर झारखंड अनुबंधित एनआरएचएम एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ द्वारा आहूत एकदिवसीय भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएनएम जीएनएम संघ की जिला सचिव संगीता राजहंस के अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम आयोजित की गई।

भूख हड़ताल में कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी के स्वास्थ्य प्रभारी अनूप कुमार और कांग्रेस नेता सह मधुपुर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फैयाज केशर ने आकर कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सभी मंत्री, विधायक और सरकार तक एनएचएम कर्मियों की बातों को पहुंचा कर हमारी मांगों को पूरा करवाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

देवघर जिले से राजभवन के समक्ष आमरण अनशन पर बैठी शिव रानी कुमारी जिन का इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था, इलाज के बाद कल सुबह की ट्रेन से वह देवघर लौट रही है। जसीडीह स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया और कार्य की महत्ता को देखते हुए रांची में राजभवन के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन में मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम के रहने का निर्णय लिया गया।

कर्मियों द्वारा ये भी निर्णय लिया गया की यदि 25 फरवरी तक सरकार के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। जरूरत हुई तो पूरे राज्य के 7000 कर्मचारी सामुहिक इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी एवम संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र के द्वारा शरबत पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया।

भूख हड़ताल में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र तथा एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ के सचिव संगीता राजहंस सहित विपिन कुमार ब्रह्मचारी, अजय कुमार, पुनीत कुमार यादव, राज किशोर दास, आयशा जवी, मीना मुर्मू , प्रज्ञा कुमारी, मंजू दूदू, त्रिवेणी कुमार इंडियन, आरती कुमारी, पिंकी कुमारी, ममता कुमारी, बुद्धिनाथ झा, बबीता कुमारी, संजय कुमार, दिवाकर, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मंजू कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा राज, हेमावती मंडल, रेनू कुमारी, किरण कुमारी, के साथ साथ

शोभा कुमारी गोष्टी, टप्पू , ममता कुमारी, रेखा कुमारी, विनाशक, कंचन कुमारी, रेखा झा, रीना सिन्हा, शबनम कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, नूतन कुमारी, किरण मंडल, पूनम कुमारी, रूपा, राहुल रूसी, बास्केट, सुनीता पाटिल, कुमारी वंदना, आभा कुमारी, कुमारी मधु प्रिया, रूपम, सुमन, गायत्री कुमारी, रश्मि सुमन, बुलबुल भारती, रिंकू सिन्हा, मीणा श्री , पूनम यादव, रेखा कुमारी, सुधा, अंजना कुमारी, मीना कुमारी, आशा कुमारी, रीना कुमारी, रीता कुमारी, सुचिता कुमारी, मंजू कुमारी, एकता कुमारी, सीमा कुमारी, निभा कुमारी, अनिता कुमारी, बबली वर्मा, नूतन कुमारी, अनिता भारती, राजकुमारी, रामवती देवी, दीपा कुमारी, प्रीति कुमारी, बिंदु कुमारी, ममता कुमारी, आशा देवी, रीता कुमारी, उषा सिंह, आशा कुमारी, रीना सिन्हा, रंजू कुमारी, अनिता कुमारी, रश्मि रंजन, अमिता हेंब्रम, रेखा, रुचि कुमारी, राजनंदिनी, सुधा, सुमन, संगीता मराठी, सोनी कुमारी, प्रिया कुमारी, रोजी, लता सोनी, पिंकी, शशि कला, ललिता, सुनीता यादव, सावित्री कुमारी, रुपाली कुमारी, शैंपू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी, सुमन यादव, सुलोचना कुमारी, प्रीति कुमारी, निवेदिता कुमारी मरांडी, कैटरीना मरांडी, सुनील कुमार, अंजनी कुमारी, संजू कुमारी, रूबी कुमारी, ममता कुमारी, रीना कुमारी, मंजू कुमारी सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...