बक्सर। सिपाही पर रेप का आरोप लगा है। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर सिपाही ने दो साल तक उसका यौन शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। युवती का आरोप है कि दो साल पहले डुमरांव थाना में सिपाही द्वारा शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया गया।

आरोपी सिपाही का नाम आलोक कुमार है। युवती का कहना है कि 2022 में वो एक मेले में वह सिपाही आलोक कुमार से मिली थी। उस समय वह डुमरांव थाने में ही पदस्थापित था। उसने युवती को शादी का झांसा देकर उसका दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। बाद में पता चला कि सिपाही की शादी किसी अन्य से हो चुकी है।

सिपाही आलोक कुमार फिलहाल बक्सर पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर कई बार वो पुलिस के पास गयी, लेकिन उसकी शिकायत नहीं ली गयी। वो काफी दिनों से न्याय के लिए भटक रही थी। बाद में पीड़िता ने एसडीपीओ डुमरांव से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद एफआईआर के निर्देश दिये गये।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...