कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची का किया ऐलान, देखिये किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार
![कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची का किया ऐलान, देखिये किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची का किया ऐलान, देखिये किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार](https://www.hpbl.co.in/h-upload/uid/118755.jpg)
Congress Candidate List: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की तीन सीट के अलावे कुल 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने ग्वालियर, खंडवा और मुरैना से प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस ने ग्वालियर से प्रवीण पाठक (Praveen Pathak), मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार (Satyapal Singh Sikarwar) और खंडवा से नरेंद्र पटेल (Narendra Patel) को उम्मीदवार बनाया है।
![](https://www.hpbl.co.in/wp-content/uploads/2024/04/1000004742.jpg)
कांग्रेस ने शनिवार को दरअसल छह प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा गोवा और दादर-नगर हवेली की सीट शामिल है। प्रवीण पाठक कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने 2023 के चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के नारायण सिंह कुशवाहा ने उन्हें ग्वालियर दक्षिण सीट पर 2536 वोटों से हराया था।
सत्यपाल सिंह सिकरवार पहले बीजेपी में थे। उन्हें पार्टी के आदेश का पालन न करने के कारण 2020 में निष्कासित कर दिया था। नरेंद्र पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं. उन्हें बड़वाह विधानसभा सीट से कांग्रेस ने 2023 चुनाव में टिकट दिया था लेकिन बीजेपी के सचिन बिड़ला के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।