SDPO से उलझना आजसू कार्यकर्ताओं को पड़ा महंगा.. 17 नामजद सहित 100 से अधिक लोगों पर मामला हुआ दर्ज…

रामगढ़। रामगढ़ के गोला थाना में एसडीपीओ किशोर कुमार राजक के साथ उलझना आजसू कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है। गोला थाना में उप प्रमुख सहित 17 नामजद आजसू कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं 100 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इधर, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया है कि एसडीओपी सरकार के इशारे पर आजसू कार्यकर्ताओं को फंसा रहे हैं।

नामजद आरोपियों में उप प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, पार्षद जलेश्वर महतो, राज मोहन महतो, विशु रजवार, दिवाली महतो, इम्तियाज अंसारी, ममता सोनी, अनूप प्रसाद, गोविंद मुंडा, पंकज महतो, निखिल कुमार दांगी, सुरेश नायक, सुबोध कुशवाहा सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें गोला निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं न्यायालय द्वारा उक्त युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी युवक के समर्थन में आजसू कार्यकर्ता पहुंच गये। इस दौरान एसडीपीओ किशोर कुमार एवं कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। आजसू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक तरफा कार्रवाई की जा रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story