रांची: कोल इंडिया की एक संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कोलकाता में हुई। इसमें तय किया गया कि अब लड़कियों का नाम भी कर्मचारियों के लाइव रोस्टर में रखा जाएगा। लड़कियों की आयु 21 साल होने तक नाम रखा जाएगा। विशेष परिस्थिति में लड़कियों को भी लाइव रोस्टर के हिसाब से सुविधा दी जाएगी। अभी 18 साल तक की उम्र में यह सुविधा दी जाती है। बैठक में तय किया गया कि विवाहित पुत्री को भी आश्रित मानते हुए नौकरी दी जाएगी। इससे संबंधित सर्कुलर जारी करने पर कोल इंडिया के अधिकारियों ने सहमति जताई है।

उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने एन्यूटी योजना 2020 को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें इससे संबंधित सभी बिंदुओं को स्पष्ट किया जाएगा। इस स्कीम के तहत जो रैयत जमीन के बदले नौकरी नहीं लेना चाहेंगे उनको वित्तीय सुविधा देने की बात है। अभी प्रावधान है कि 2 एकड़ जमीन के बदले में रैयत को 30 साल तक 30,000 प्रति माह की दर से दी जाएगी। इस पर प्रतिवर्ष 1 फ़ीसदी की वृद्धि भी दी जाएगी। बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल और मजदूरों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कोल इंडिया के कर्मचारियों के वेतन समझौते को लेकर अगली बैठक कोलकाता में 3 जनवरी को होगी। इसकी सूचना कोल इंडिया प्रबंधन ने यूनियन के साथ प्रबंधन को भेज दी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...