चंपाई सोरेन शपथ ग्रहण में नहीं जायेंगे: चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं शामिल होंगे मुख्यमंत्री सोरेन, जानिये क्या बतायी है इसकी वजह....

रांची। चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। नायडू के शपथ ग्रहण में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन चंपाई सोरेन नायडू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे। व्यस्तता का हवाला देकर चंपाई सोरेन ने अमर्थतता जतायी है। हालांकि इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

दरअसल केंद्र में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी NDA के साथ गठबंधन सरकार में है, जबकि झामुमो इंडिया गठबंधन में है। लिहाजा चंपाई सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होने के पीछे की ये भी एक वजह बतायी जा रही है। शपथ ग्रहण में नहीं जा रहे चंपाई ने अपनी तरफ से एक शुभकामना पत्र नायडू को भेजा है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि आदरणीय नायडू जी, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में दिनांक 12.06.2024 को आपके शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आपके आमंत्रण पत्र के लिए हार्दिक धन्यवाद। मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूँ। पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण मैं, उक्त शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने में असमर्थ हूँ। इसका मुझे अत्यंत खेद है। शुभकामनाओं सहित, चम्पाई सोरेन

नायडू की कैबिनेट में कुल 25 मंत्री बनेंगे जिनमें TDP से 19, जनसेना से 4 और BJP से 2 मंत्री होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ हुई 175 विधानसभा सीटों की आंध्र प्रदेश विधानसभा में NDA ने एक तरफा जीत दर्ज की। इस चुनाव में TDP के 135 MLA, एक्टर पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के 21 MLA और BJP के 11 MLA चुनकर आए।

जानकारी दे दें कि विजयवाड़ा एयरपोर्ट के पास बुधवार को सुबह 11 बाजकर 27 मिनिट पर नायडू CM पद की शपथ लेंगे, इस कार्यक्रम में PM मोदी भी शामिल हो रहे हैं। ये बात लगभग तय हो गई है कि नायडू की कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे जिनमें TDP से 19, जनसेना से 4 और BJP से 2 मंत्री बनेंगे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story