पश्चिमी सिंहभूम: सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। कोल्हान वन रिजर्व क्षेत्र के टोंटो से यह गिरफ्तारी हुई है। जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनकी निशानदेही पर लोहे की पाइप, तार, मशीन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि हमने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमें हमें यह सफलता हाथ लगी है।

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य डेबाय पूर्ति उर्फ लेगेसे पूर्ति (28 वर्ष), जुरिया बहांदा उर्फ माटा बांदा (28 वर्ष) व लेबिया बोईपाई (21 वर्ष) रेंगड़ा गांव स्थित अपने घर में थे। हमने इस सूचना के आधार पर छापेमारी की और तीन को गिरफ्तार कर लिया। इस सूचना के बाद छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पकड़े जाने के बाद इन माओवादियों की निशानदेही पर आईईडी बनाने का सामान भी बरामद किया है। नक्सलियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...