चाईबासा: IED ब्लास्ट में CPRF जवान जख्मी, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

चाईबासा: झारखंड के अति नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले में फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 1 जवान जख्मी हो गया। आनन-फानन में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर चाईबासा के गोइलकेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत जंगल में उस समय आईईडी ब्लास्ट हुआ जब जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। बता दें कि बीते 3-4 महीनों में चाईबासा, लातेहार और लोहरदगा जैसे अति नक्सल प्रभावित जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी बम की चपेट में आकर एक दर्जन से ज्यादा जवान घायल हो चुके हैं।









