नई दिल्ली: CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.53% पास हुई है।

10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।

ये है रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी।
  • सीबीएसई कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
  • 10 वीं का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...