आज का राशिफल:

आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन हर तरह से खुशी लेकर आया है। आज आपकी उर्जा दूसरों के लिए बहुत बल देने वाली होगी। आज आप लोगों को मार्गदर्शन करेंगे। आपका यश बढेगा। दूर की यात्रा लाभ दे सकती है। शेयर बाजार से लाभ होगा। आज बच्चों को समय देना जरुरी है। जीवन साथी की तरफ से भी आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज का लकी कलर- पीला
आज का लकी नंबर- 4
आज का उपाय- माँ का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, माता की सेवा करें।

आज का वृष राशिफल
आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज आपके कार्य की तारीफ होगी। आपके साथ काम करने वाले भी आपसे बहुत खुश रहेंगे। आज रुका हुआ धन मिलेगा। आपकी संतान से आपको अच्छा समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन और दिनों से बहुत अच्छा होने वाला है। आप नये कार्य भी कर सकते हैं।
आज का लकी कलर- सफ़ेद
आज का लकी नंबर- 5
आज का उपाय- गरीब को भोजन करवाएं।

आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों आज आपका भाग्य जागने वाला है। लोगों की मदद करें। आज किसी अनजान इन्सान से आपको मदद मिलेगी जिसकी प्रतीक्षा आप लम्बे समय से कर रहे थे। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ खाना खाने कहीं बाहर जा सकते हैं। आँख और कान में कोई बीमारी अचानक हो सकती है।
आज का लकी कलर- पर्पल
आज का लकी नंबर- 6
आज का उपाय- आज कुत्ते को भोजन करवाएं।

आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। दूर की यात्रा से लाभ होगा। संतान से अच्छा समाचार मिलेगा। लवमेट के बीच प्यार में गहराई आएगी, आज आप शादी का निर्णय भी ले सकते हैं। आज आपके जीवन साथी की तलाश ख़त्म होगी। आज आप जो भी निर्णय आप लेंगे वो सब आपके हित में होंगे।
आज का लकी कलर- गुलाबी
आज का लकी नंबर- 3
आज का उपाय- आज गुलाबी रुमाल अपने पास रखें।

आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट के काम में विजय मिलेगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। उनके सहयोग से कोई बिगड़ा काम बनेगा। व्यापार करने वालों के लिए भी आज दिन बहुत लाभ देने वाला हो सकता है।
आज का लकी कलर- लाल
आज का लकी नंबर- 5
आज का उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें।

आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों आज अपने मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। आपका मन बहुत कुछ करने के विचार बना रहा है, परन्तु जल्दी में कोई निर्णय ना लें। जॉब बदलना उचित नहीं है। नया रोजगार अभी शुरू न करें। विदेश से अच्छा समाचार मिल सकता है। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के काम से लाभ हो सकता है। नयी इन्वेस्टमेंट करने से बचें।
आज का लकी कलर- सफ़ेद
आज का लकी नंबर- 2
आज का उपाय- भाई को उपहार दें।

आज का तुला राशिफल
तुला राशि वालों आज आपके लिए प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आपको मनचाही जगह पर जमीन मिल सकती है। आज आपको भाई का साथ मिलेगा। आज पुराने विवाद खत्म करने का दिन है। आज आपको शान्त रहने की जरूरत है, आज आपका क्रोध बहुत कुछ बिगड़ सकता है, इस लिए मैडिटेशन करें। आज शाम होते कोई शुभ समाचार मिलेगा।
आज का लकी कलर- हल्का पीला
आज का लकी नंबर- 2
आज का उपाय- जमीन पर रेंगने वाले जीवों को भोजन करवाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन बहुत खुश नुमा रहेने वाला है। आज आपके जीवन साथी से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। प्रेमी – प्रेमिका का मिलन हो सकता है। आज अच्छी सेहत आपको जवानी का एहसास करवाएगी। व्यायाम नियमित करते रहें।
आज का लकी कलर- कला
आज का लकी नंबर- 6
आज का उपाय- दूसरों को फल का दान करें।

आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली होने वाला है। आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज कोर्ट के काम में सफलता मिलेगी। रुका हुआ काम फिर से चलने लगेगा। बड़ो का आशीर्वाद लें। आज व्यपार के लिए दिन बहुत अनुकूल है। आज आपको भागीदारी में चल रहे कार्यों से भी लाभ होगा। आज संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है, विद्यार्थी आज परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।
आज का लकी कलर- जामुनी
आज का लकी नंबर- 8
आज का उपाय- बुजुर्गों को भोजन करवाएं।

आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए इमोशन में आकर काम करने का नहीं है। आज आपको बहुत सोच समझ कर निर्णय लेने होंगे। आज आप खुद को चिंता में पाएंगे। परन्तु चिंता को खुद पर हावी न होने दें। आपकी काम करने की उर्जा से आप सब उलझन से पार निकल सकते हैं। आज आपको शान्त रहने की जरुरत है। शाम का भोजन परिवार के साथ करें।
आज का लकी कलर- लाल
आज का लकी नंबर- 3
आज का उपाय- मित्रों को कोई वस्तुभेंट करें।

आज का कुम्भ राशिफल
कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सावधानी से रहेने का है। आज अपने बोलने पर नियंत्रण रखें। आज आपके शब्द दूसरों को सुई की तरह चुभ सकते हैं। आज घर में भी अशांति का माहौल बनेगा, शांति से समस्या को सुलझाएं। हो सके तो आज ऑफिस से छुट्टी लेकर परिवार के साथ घुमने जाएँ।
आज का लकी कलर- मेजेंटा
आज का लकी नंबर- 6
आज का उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज दिन भर ऑफिस के काम में थकान महसूस होगी। व्यापार करने वालों को भी आज नए अवसर मिलेंगे। आज विद्यार्थी भी सफलता प्राप्त करेंगे। घर पर रहकर छोटा मोटा व्यापार करने वाले सभी आज के काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज धन लाभ का योग बनेगा, शेयर बाजार अंत तक जाते-जाते घाटा दे सकता है।
आज का लकी कलर- हल्का लाल
आज का लकी नंबर- 7
आज का उपाय- कबूतरों को दाना खिलाएं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...