Jharkhand cabinet : हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, बजट घोषणाओं पर होगी चर्चा, बंपर भर्तियों व नियोजन नीति पर भी लगेगी मुहर,

रांची। हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। बजट के ठीक पहले होने वाली इस बैठक को लेकर पूरे प्रदेश की युवाओं की नजर टिकी है। आज की बैठक में झारखंड मंत्रिमंडल नयी नियोजन नीति पर मुहर लगायेगी। वहीं बजट में होने वाले प्रमुख घोषणाओं को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा होगी। खबर पक्की है कि नयी नियोजन नीति कैबिनेट में रखा जायेगा। ये नियोजन नीति 2016 के पूर्व की भांति ही होगा। वहीं 3 मार्च को होने वाले बजट को लेकर भी आज की कैबिनेट में चर्चा होगी।

झारखंड कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 मार्च ’23 को अपराह्न 5 बजे या विधानसभा की बैठक के तुरंत होने की संभावना है।

यह बैठक पहले बुधवार 01 मार्च 2023 को शाम 5:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, होनी थी। लेकिन अब फिर से इसमें बदलाव किया गया है। अब यह बैठक 2 मार्च गुरुवार के दिन होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। चर्चा तेज है कि इसी सत्र में सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक ला सकती है। मालूम हो कि पहले कैबिनेट की बैठक 27 फरवरी को होना था। फिर एक मार्च को बैठक निर्धारित किया गया। मगर अब इसे भी स्थगित करते हुए बैठक 2 मार्च को होगी।

Related Articles

close