रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग 27 अप्रैल गुरुवार शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट मंत्रालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा सभी मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव शामिल होंगे।

इस मीटिंग में महंगाई भत्ता वृद्धि सहित कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। केंद्र के अनुरूप राज्य कर्मियों कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है। यह लाभ 1 जनवरी 2023 की तिथि से दिया जायेगा।

कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। संभव है कि मुख्यमंत्री, प्रदेश में कोविड संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को जरूरी निर्देश दें। गर्मी बढ़ रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। इस बात की भी संभावना है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली की बढ़ती मांग पर चर्चा हो।

कैबिनेट की बैठक संबंधित जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों को दी है और अपने- अपने विभागों के आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...