रांची। झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज होने वाली है। नये साल की ये पहली कैबिनेट होगी। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। पथ, कार्मिक और स्वास्थ्य विभाग के कई अहम एजेंडों पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी।

ये कैबिनेट ऐसे वक्त में हो रही है, जब झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर हलचलें तेज है। ईडी और राजभवन के लिफाफे के खुलने की अटकलों को बीच इस कैबिनेट में कुछ विभागों की नियुक्ति प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में बजट को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...