रांची। चंपई सोरेन की कैबिनेट की बैठक में आज दो दर्जन प्रस्तावों पर हरी झंडी दी गयी। सबसे ज्यादा फैसले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पथ निर्माण विभाग से रहे। चंपई कैबिनेट ने डिप्लोमा और इंजीनियरिंग कोर्स करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। वहीं सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति का भी रास्ता अब साफ हो गया है। अब जेट क्वालीफाइंग एलिजबिलिटी एग्जाम के जरिये ही सहायक प्राध्यापकों का चयन व पीएचडी में दाखिला होगा।

कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति व पीएचडी में दाखिला जेट के जरिये होगा। इसे लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जेट एलिजबिलिटी टेस्ट के जरिये नियुक्ति व पीएचडी में प्रवेश दिया जायेगा।साथ ही आज कैबिनेट में झारखंड में तकनीकी शिक्षा विभाग में नियुक्ति के संदर्भ में सेवा गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। इंजीनियरिंग व डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्राओं को राज्य सरकार छात्रवृति देगी। 10वीं पास छात्राओं को डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रत्येक साल 15 हजार और इंजीनियरिंग छात्रा को 30 हजार प्रति वर्ष राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि देगी।

कैबिनेट ने आज 11 कैबिनेट मंत्रियों के आवास के लिए स्मार्ट सिटी क्षेत्र अंतर्गत भूमि के लिए 114 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। वहीं इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों की कर्त्वय के दौरान शहादत पर मुआवजा राशि देने का भी फैसला कैबिनेट में लिया गया है। वहीं करीब 600 छात्रावासों में सुरक्षा, खाना बनाने और व्यवस्था को लिए एजेंसी के चयन का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चे पढ़ाई पर फोकस करें। उन्हें अपना भोजन खुद ना बनाना पड़े। वहीं हास्टल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड व प्रहरी रखने का भी फैसला लिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...