कैबिनेट बिग ब्रेकिंग: शिक्षकों की होगी मानदेय पर भर्ती, स्कूलों में शुरू होगी अर्धवार्षिक परीक्षा, सहित जानिये कैबिनेट के बड़े फैसले

रांची। चंपाई कैबिनेट ने आज 30 प्रस्तावों पर मुहर लगायी है। होली के पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढोत्तरी कर दी है। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जायेगा।

राज्य सरकार ने आज मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की स्वीकृति दी है। इसके तहत योजना में नये तीर्थ स्थल को शामिल किया गया है। इस फैसले के तहत झारखंड के कुल 11 और झारखंड के बाहर के कुल 20 स्थलों को जोड़ा गयाहै।

झारखंड के स्कूलों मं वर्ग 9 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पाठ्य पुस्तकों की राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है। अभी ये राशि 750 रुपये निर्धारित थी, उसे 902 निर्धारित किया गया है।

स्कूलों मं अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक फिर से शुरू होगी।

कर्मचारियों के परिवहन भत्ता में संशोधन किया गया है। ये लाभ लेवल -1 और लेवल -2 के कर्मचारियों को मिलेगा। X और Y श्रेणी के लिए अलग-अलग परिवहन भत्ता निर्धारित किया गया है।

राज्य कर्मचारियों का HRA को राज्य सरकार ने अनुमान्यता दी है।

स्वास्थ्य विभाग में पारा मेडिकल सेवा संवर्ग का गठन किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों को सेवा विस्तार दियाजायेगा। राज्य सरकार ने अलग-अलग पदों के लिए अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा.येगा। सहायक वन संरक्षक को भी सेवा विस्तार दिया जायेगा।

जनजातीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के लिए शिक्षकों के नियुक्ति की हरी झंडी दी गयी है। चिन्हित स्कूलों को घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। अलग-अलग स्तर पर इसके लिए चयन समिति होगी। शिक्षक को 200 रुपये प्रति घंटी और एक दिन में सर्वाधिक 600 रुपये और उत्प्रेरक को 120 रुपये प्रति घंटी और अतिकतम 360 रुपये एक दिन में दिया जायेगा। एक महीने में 25 दिवस ही इनसे कार्य लिया जायेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story