सिक्किम में एक स्कूल बस के दर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद करीब 26 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे को लेकर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह दर्घटना ईस्ट सिक्किम जिले में हुई है। कुल घायलों में करीब 23 छात्र हैं और तीन अन्य लोग शामिल हैं।

हादसा राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 40 किलोमीटर दूर ईस्ट सिक्किम जिले के माखा के बाहरी इलाके सिंगबेल में हुआ है। हादसे में घायल 26 लोगों में 23 छात्र, एक ड्राइवर और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया गया। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को गंगटोक के एसटीएनएम मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायलों का सिंगतम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...