पटना। बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। बिहार में शिक्षकों की होने वाली भर्ती पदों की संख्या बढ़ा दी गयी है। अब शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 70 हजार पदों के लिए नहीं, बल्कि एक लाख 22 हजार 286 पदों पर होगी। कर दी गई है। शिक्षा विभाग से पत्र प्राप्त होने के बाद आयोग (BPSC) ने शुक्रवार की देर शाम शिक्षक नियुक्ति के पहले चरण की शेष 50 हजार 263 रिक्तियों को भी जोड़ दिया है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर शिक्षकों के 1401 पदों को भी द्वितीय चरण में समाहित किया गया है। शिक्षा विभाग के 69 हजार 706 और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 916 शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए पांच नवंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ है। 14 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क तथा 15 से 17 तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन (BPSC Teacher Recruitment Registration) स्वीकार किया जाएगा। आवेदन 25 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन, शुल्क व आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थी सात से 10 दिसंबर तक प्रस्तावित परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है।

पहली परीक्षा के कई पद रह गये थे खाली
पहले चरण में एक लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें से 50 हजार 263 पद रिक्त रह गए। सबसे अधिक उच्च माध्यमिक में सीटें रिक्त रह गई थीं। 30 विषयों में 34,150 पद रिक्त रह गए थे। माध्यमिक में 10 विषयों में छह हजार 682 पद रिक्त रह गए थे। वहीं, प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) की कुल नौ हजार 431 सीटें रिक्त रह गई थीं। इनमें सामान्य के 4413, उर्दू के 4932 तथा बांग्ला के 86 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्त पदों को दूसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति में जोड़ा गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...