उत्तरप्रदेश: बेटी को दहेज में मोटरसाइकिल और कार देने किस्से वाले आपने सुने होंगे, लेकिन यूपी के हमीरपुर में पूर्व सैन्य कर्मी ने बेटी को दहेज में बुलडोजर दिया है। उनका कहना है कार देते तो खड़ी ही रहती। लेकिन बुलडोजर से कमाई होगी। बेटी को भी दमाद से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे। दो तीन लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा। बुलडोजर की कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देव गांव का है। यहां रहने वाले विकास उर्फ योगेंद्र एयरफोर्स में है। उनके पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने योगेंद्र की शादी पास के ही पूर्व सैन्य कर्मी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा से तय की थी। नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही है।

15 दिसंबर को नेहा योगेंद्र की शादी से शिव लॉन गार्डन गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई। सुबह जब विदा हुई तब दुल्हन के पिता ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया। दूल्हे के पिता स्वामीदीन ने बताया हमें बहू के पिता ने बुलडोजर देने की बात बताई थी। हम भी उनकी बात से सहमत हो गए। गिफ्ट में बुलडोजर देखकर बराती भी हैरान रह गए। कई लोग तो उसके साथ सेल्फी लेने लगे।

दुल्हन नेहा ने बताया कि बुलडोजर देने के पीछे पापा का तर्क है कि अगर दहेज में कार दी जाती तो वह खड़ी ही रहती। बुलडोजर आमदनी का जरिया बनेगा। मैं सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हूं। मुझे भी पति से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे।

दूल्हे योगेंद्र का कहना है कि ससुर फौजी रहे हैं। घर पर फौजी कितने दिन रुक पाता है इसका उन्हें पूरा एहसास है। इसलिए उन्होंने कार को वजाय बुलडोजर देना सही समझा। उनका कहना है कि से 2 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मैं कार लेता तो चलाने का समय भी कहां रहता।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...