Budhwar Ka Rashifal: मेष और मीन राशिवालों को आज रहना होगा सतर्क, इन चार राशियों को आज मिलेगी खुशखबरी, देखिये आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 April 2024: बुधवार 3 अप्रैल 2024 दैनिक राशिफल के अनुसार इस दिन मेष, वृषभ समेत 4 राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। बाकी राशि के लोगों का भविष्य कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (daily horoscope Wednesday)

मेष राशि
आज के दिन किसी फेमस व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। तंत्र मंत्र से आपको फायदा होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोग भी खुशहाल रहेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। बुधवार को घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन आनंदित रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि
आज के दिन स्वास्थ्य पर खर्च ज्यादा होगा। कृपया लापरवाही ना करें। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। बुधवार का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।गृहणीय अपने स्वास्थ्य में ध्यान रखें। बिना कारण किसी से बाद विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। भाईयों का सहयोग मिलता रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि
आज के दिन कानूनी बाधा दूर होगी। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को प्रस्ताव मिलेगा। बिजनेस लाभदायक रहेगा। जीवन शांतिपूर्वक गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता घर परिवार में बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। बुधवार को क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में आप शामिल हो सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बिजनेस करने वालों को लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत हो सकती है। आज आप मित्रों के साथ ही घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: हल्का लाल

सिंह राशि
आज के दिन दूर से ही गुड न्यूज़ मिलेगी। समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। बुधवार को अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बुधवार को मध्याह्न के बाद आपको थोड़ा विपरीत समय का आभास हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। उत्सव प्रसन्नता के साथ कार्य कर पाएंगे। व्यापार निवेश व नौकरी में फायदा होगा। परिवार व मित्र भी आपसे खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: नारंगी

कन्या राशि
आज कोई संपत्ति के बड़े सौदे आप कर पाएंगे। बुधवार को कन्या राशि वालों को संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में आपके उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।उन्नति के मार्ग आपके लिए खुलेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में आपको लाभ मिलेगा। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। आलस्य करने से बचें। नौकरी में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: पीला

तुला राशि
आज के दिन नया वस्त्र खरीद सकते हैं। बुधवार को आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।व्यापार व नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक हेल्प मिलेगी। पार्टनर के साथ आपके विचार नहीं मिलेंगे। वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक राशि
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।आज के दिन किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आप प्रभावित होंगे। कीमती वस्तु खरीद पाएंगे। कुसंगत में ना रहें। आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसलिए धन कम खर्च करें।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: हरा

धनु राशि
आज के दिन नौकरी में अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। बुधवार को धनु राशि वालों की मित्रों और प्रियजनों के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। दोपहर के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।निवेश करना शुभ रहेगा। अपने बुद्धि का प्रयोग करें। घर बाहर के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आलस्य ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में कोई तीसरा डिस्टरबेंस कर सकता है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का पीला
मकर राशि
आज के दिन सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बुधवार को आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।कारोबार में अच्छा लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। काम पर फोकस ज्यादा करें। थोड़े से ही प्रयास करने से कार्य में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: नारंगी

कुम्भ राशि
आज के दिन योजनाओं का लाभ आपको प्राप्त होगा। बुधवार को दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।नौकरी में दिक्कत हो सकती है। नए व्यापारिक कार्य करेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में परेशानी मिल सकती है। टेंशन बनी रहेगी
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हरा

मीन राशि
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।अपनी वाणी से किसी को दुख ना पहुंचाएं। नेगेटिव एनर्जी से बचकर रहें। कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। अपने आराध्य की पूजा आराधना जरूर करें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: कत्थई

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story