जहानाबाद। जिस बहन से हाथों में राखी बंधवानी थी, उन्हीं हाथों से भाई ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला जहानाबाद में सामने आया है। हालांकि फिलहाल युवक को युवती के अपहरण के केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला का खुलासा भी तभी हुआ, जब हिमाचल की पुलिस जहानाबाद पहुंची। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों बिहार के गया जिले के मूल निवासी हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं।

लड़की अपने परिजनों के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रह रही थी। पति पर लड़की का अपहरण कर जहानाबाद ले जाने का आरोप है।इस संबंध में लड़की की मां की लिखित शिकायत के बाद बद्दी के महिला पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, लड़की ने दावा किया कि वह खुद उस आदमी के साथ गई और एक मंदिर में शादी कर ली। जांच के दौरान पता चला कि लड़की का कथित तौर पर अपने चचेरे भाई के साथ लंबे समय से अफेयर था। वे फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में थे। लड़की एक फरवरी को बद्दी स्थित अपने घर से चली गई थी।

जानकारी के मुताबिक गया जिले का युवक बैंगलोर में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। वह पिछले साल दिसंबर महीने में पहले अपने गांव आया था। यहां उसकी मुलाकात चचेरी बहन से हुई जो उन दिनों हिमाचल से यहां अपने गांव आई गुई थी। दोनों में बातचीत हुई। इसी दौरान एक दूसरे ने मोबाइल नंबर की अदला-बदली कर ली। इसी दौरान लड़की अपने परिवार के साथ हिमाचल लौट गई।

इधर दोनों की फोन पर बात होने लगी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसी बीच एक फरवरी को लड़की घर छोड़कर बिहार के गया जिले में आ गई। जहां युवक से उससे एक मंदिर में शादी की और जहानाबाद में किराए पर मकान लेकर रहने लगा।इधर युवती की मां ने इस मामले में युवक पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। हिमाचल पुलिस इस मामले में युवक की तलाश करते हुए जहानाबाद पहुंची, जहां दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...