जीजा-साली Love Story : जीजा के प्यार में साली इसकदर हुई पागल.. स्टेशन पर करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा, माथा फोड़ा कहा – ‘मांग भरो नही तो….”

बिहार : मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन जीजा साली के नाजायज प्रेम संबंधों के हाई वोल्टेज ड्रामा का गवाह बना। जीजा से शादी की जिद पर अड़ी साली ने दीवार से सिर फोड़ लिया और कहा सिंदूर डालो नहीं तो जान दे देंगे। फिल्मी सीन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
शुक्रवार को मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंची एक जीजा साली की जोड़ी को देखने के लिए भीड़ लग गई। भीड़ लगने की वजह भी थी। दरअसल, जीजा के प्यार में शादी इस कदर उतावली हो गई कि पूरी दुनिया को छोड़ने के लिए तैयार थी। दोनों सीतामढ़ी जिले के एक गांव के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार जीजा ट्रेन से बाहर जाने वाला था । उसे रोकने के लिए साली भी उसके पीछे-पीछे आ गई क्यों की उनके प्लान की जानकारी उसे मिल चुकी थी। शादी करने की जिद पर अड़ी साली ने ड्रामा कर दिया। परेशान जीजा ने घर वालों की मदद ली तो राहत मिली।
क्या है मामला
युवक का नाम राहुल है। 2 साल पहले सीतामढ़ी के एक गांव में उसकी शादी पिंकी नामक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। राहुल अपने ससुराल आने जाने लगा वहाँ पिंकी की 17 वर्षीया चचेरी बहन राहुल की खूब सेवा करती थी। दोनों के बीच मजाक का रिश्ता था जो धीरे-धीरे एकतरफा प्यार में बदल गया। पिंकी की चचेरी बहन राहुल के पीछे पड़ गई। इस वजह से उसने ससुराल आना जाना कम कर दिया। लेकिन पिंकी की बहन हमेशा उस पर नजर डाल कर रखती थी।
जंक्शन पर ड्रामा होते देख राहुल ने पिंकी और उसके घर वालों को फोन किया। स्थानीय लोगों ने जीआरपी को घटना की सूचना दे दी। लेकिन, उससे पहले परिजन पहुंच गए और दोनों को अपने साथ लेकर घर चले गए।









