Breaking : वन विभाग के दो कर्मचारी घुस लेते गिरफ्तार, झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई

कोडरमा : जिले से बड़ी खबर आ रही है। वन प्रमंडल कार्यालय के दो कर्मी को एंटी करप्शन ब्यूरो हज़ारीबाग़ की टीम ने रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार किया है. हालांकि इन कर्मियों के पास से नकदी रुपया बरामद नही हुआ है, लेकिन हाथ में रंग उभरा है.

एसीबी की टीम गिरफ्तार दोनों कर्मियों से कोडरमा में गुप्त ठिकाने पर ले जाकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है, उनमें क्लर्क नीरव सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर ललन मिश्रा का नाम सामने आया है.

बता दें कि खदान लीज के मामले में एनओसी देने के मामले में पीड़ित से पैसे की मांग की थी. हालांकि कितनी रकम मांगी गई थी, इस बात का खुलासा नही हुआ है. हाल में एसीबी की टीम ने कोडरमा में कई लोगों को पकड़ा है.

Related Articles

close