ब्रेकिंग: सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिग से लिया रिटायरमेंट, सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा….बस यहीं खत्म कर रहा, पढ़िये पोस्ट में क्या लिखा

Breaking: Singer Arijit Singh announces retirement from playback singing, writes in a social media post... I'm ending it here. Read what he wrote in the post.

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर अरिजीत सिंह ने नए साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस भावुक हो गए हैं।

Arijit Singh Retirement : बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल सिंगर अरिजीत सिंह ने साल की शुरुआत में ऐसा फैसला लिया है, जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों को भावुक कर दिया है।

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की है कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। उनके इस ऐलान के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है और फैंस इसे उनके करियर के एक बड़े मोड़ के रूप में देख रहे हैं।

अब से कुछ देर पहले अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा, “नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो अपार प्यार मिला है, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला हूं। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

सिंगर अरिजीत सिंह का नाम आज भारतीय संगीत जगत के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। इस गाने ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद अरिजीत ने एक के बाद एक हिट गाने दिए और लगभग हर बड़ी फिल्म में उनकी आवाज सुनाई देने लगी।

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी गाने गाए हैं। अब तक वह 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। Spotify, YouTube और अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर वह दुनिया के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले भारतीय कलाकारों में शामिल हैं।

संघर्ष से सफलता तक का सफर
गायक अरिजीत सिंह का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी, जहां वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बाद लंबे समय तक उन्हें संघर्ष करना पड़ा।

कभी बैकग्राउंड सिंगर, तो कभी म्यूजिक अरेंजर के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को साबित किया। अपनी मेहनत, लगन और अनोखी आवाज के दम पर उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जहां हर फिल्म में उनकी आवाज का एक गाना होना लगभग तय माना जाने लगा।

बता दें कि आज अरिजीत सिंह करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। उनकी आवाज में रोमांस, दर्द, सूफी अंदाज और देशभक्ति गीतों की गहराई साफ झलकती है। ऐसे में उनका नए फिल्मी प्रोजेक्ट्स न लेने का फैसला फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। कई लोग इसे उनके रिटायरमेंट की ओर इशारा मान रहे हैं, हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में पूरी तरह संन्यास लेने की बात नहीं कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close