धनबाद। …अब शाम 5 बजे तक सरकारी अस्पतालों में OPD खुला रहेगा। सिविल सर्जन ने इस बाबत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को फरमान जारी कर दिया है। क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य के आदेश का हवाला देते हुए सिविल सर्जन धनबाद ने ये निर्देश जारी किया है। दरअसल अभी तक राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 बजे से तीन बजे तक OPD का संचालन होता था। ये निर्देश पूरे प्रदेश के लिए लागू था, लेकिन पिछले दिनों राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि शाम 5 बजे तक OPD का संचालन किया जाये।

बैठक में हुए फैसले के बाद सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्रों में OPD की टाइमिंग में बदलाव का निर्देश दिया है, जिसके मुताबिक अब सुबह 9 बजे से 1 बजे तक और फिर अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ओपीडी का संचालन होगा। सिविल सर्जन के आदेश पर स्वास्थ्यकर्मियों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

सिविल सर्जन के निर्देश के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी की सेवा तत्काल प्रभाव से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। हालांकि कम संसाधन और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के बीच इस व्यवस्था को बना पाना एक बड़ी चुनौती विभाग के लिए होगी। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां सुदूर इलाकों में जहां स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं। फिलहाल तो स्वास्थ्य विभाग की ये पहल आमलोगों के लिए बहुत राहत पहुंचाने वाला कहा जा सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...