ब्रेकिंग: नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, बढ़ा सियासी पारा, 40 मिनट राजभवन में गुजारा वक़्त, क्या पाला बदलने की है तैयारी ?

पटना। क्या नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने वाले हैं ? क्या नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं ? बिहार में एक बार फिर से राजनीति गरम हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक बिहार के राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ इस वक्त जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी भी हैं। राजभवन पहुंचने से पहले सीएम नीतीश एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, यहां से वह सीधे राजभवन पहुंच गए।

इससे पहले जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के उस दावे को खारिज किया था, जिसमें कांग्रेस ने नीतीश कुमार के राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने की बात कही थी। खालिद ने कहा था कि अब तक नीतीश कुमार को कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है। पता नहीं कांग्रेस ने नीतीश के शामिल होने का दावा कैसे कर दिया।

Related Articles

close