गिरीडीह: 15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा पकड़ा गया। कृष्णा हांसदा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी का रीजनल कमिटी मेंबर है। पुलिस कृष्णा हांसदा से संगठन के राज उगलवाने में लगी है। वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पकड़ा। नक्सली को डुमरी थानाक्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है। पूछताछ के बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

पहले भी कई बार उसे पकड़ने का प्रयास हुआ लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा था। गौरतलब है कि बीते 1 साल से झारखंड में नक्सलविरोधी अभियान में तेजी आई है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत जहां नक्सलियों को मुख्यधारा में लाया जारहा है वहीं सीधी लड़ाई में सफाया भी किया जा रहा है।

कौन है कृष्णा कृष्णा हांसदा

भाकपा माओवादी रिजनल कमिटी मेंबर है। कृष्णा कितना खूंखार का इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार ने इस पर 15 लाख रुपए का नाम है। पिछले कई वर्षों से कृष्णा पारसनाथ के इलाके में अपने दस्ते के साथ सक्रिय है। इस दौरान इसने यहां कई घटनाओं को अंजाम दिया। कृष्णा को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ लगातार अभियान चला रही थी। कई बार कृष्णा पुलिस के हत्थे आते आते बचा था। हालांकि पुलिस के गुप्तचर हर वक्त कृष्णा की जानकारी इकट्ठा करने में जुटे रहे. इधर कहा जा रहा है कि अगर कृष्णा पकड़ा गया है तो यह गिरफ्तारी नक्सली संगठन के लिए तगड़ा झटका है। चूंकि पारसनाथ के इलाके में संगठन की धार को तेज करने में कृष्णा जुटा था। अब उसकी गिरफ्तारी से पारसनाथ पहाड़ इलाके में नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो सकती है। पुलिस कृष्णा से पूछताछ के बाद इलाके में अपना अभियान और तेज कर सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...