रांची। झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है। झारखंड सरकार में पूर्व में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ-साथ दो मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ली थी। आज कांग्रेस और झामुमो कोटा के मंत्रियों ने शपथ ले लिया है।

क्योंकि बजट सत्र अगले सप्ताह से शुरू होना है, लिहाजा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज कल में ही किया जा सकता है। जिन मंत्रियों ने शपथ लिया है, उसमें..

झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है….

  • राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को शपथ दिलाई। उरांव हेमंत सोरेन के सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • जेएमएम विधायक दीपक बिरुआ को भी शपथ दिलाई गई। दीपक पहली बार मंत्री बने हैं।
  • कांग्रेस विधायक विधायक बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। ये हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।
  • हेमंत सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को फिर मंत्री बनाया गया है। ये शपथ लेने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।
  • जेएमएम विधायक मिथिलेश ठाकुर ने भी शपथ ली है। हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने मंत्रीपद की शपथ ली। इन्होंने पहली बार शपथ ली है।
  • मंत्री हफीजुल हसन और बेबी देवी ने फिर मंत्री पद की शपथ ली है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...