ब्रेकिंग: महिला कोच ने कराया यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज..... खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा

हरियाणा । मनोहर लाल खट्टर सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। एक महिला कोच की शिकायत पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह पर आईपीसी की धारा 354, 354a, 354b, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

मालूम हो कि गुरुवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।महिला कोच ने बताया था कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी अधिकारीक काम से मिलने गई थी तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उत्पीड़न किया। शिकायत दर्ज करने के बाद महिला को जांच का भरोसा दिया है। कोच ने बताया की मैंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धमकी वाले संदेश मिल रहे हैं। मैं अपने फोन कॉल अटेंड करना बंद कर दिया है। फरवरी से नवंबर के बीच संदीप सिंह ने अपने कार्यालय और अन्य जगहों पर परेशान किया। एक बार उन्होंने मुझे सेक्टर 7 में मिलने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझसे ज्यादातर सोशल मीडिया पर बात की। उन्होंने चंडीगढ़ अपने घर में मुझे गलत तरीके से छुआ। मैंने चंडीगढ़ पुलिस को घटनाओं का क्रम सुना दिया है।

मंत्री संदीप सिंह ने बताया साजिश

इधर मंत्री संदीप सिंह इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह मेरे खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी राम गोपाल ने कहा की 30 दिसंबर की खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई थी।जिसकी जांच की जा रही है। इधर निष्पक्ष जांच के लिए महिला कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story