गुमला : जिले के भाजपा नेता सुमित केशरी की मौत हो गई। सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने सुमित केसरी को गोली मार दी थी जिसके बाद रांची के मेडिका में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। सुमित की मौत की खबर से जिला में लोगों ने हंगामा कर दिया और भाजपा नेता की मौत पर उनके समर्थकों ने जगह-जगह जाम कर दिया है।

गुमला में बीजेपी नेता की हत्या इलाके में सनसनी है इसकी हत्या के विरोध में लोगों का हंगामा जारी है। घटना 9 जनवरी देर रात की है। पालपुर भाजपा प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केसरी को पालकोट थाना के रोकेडेगा मोड़ पर रात करीब 11:30 बजे अपराधियों द्वारा गोली मारी गई थी। इस घटना के वक्त उनके भतीजे उत्सव भी साथ में थे। उन्होंने ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्सव द्वारा सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी बहुत दूर निकल चुके थे पुलिस ने घायल सुमित केसरी को गुमरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया। जिसके बाद रांची के मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन शनिवार सुबह 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...