Bihar Police Recruitment 2022 : बिहार पुलिस में 44 हजार पदों पर जल्द होगी बहाली…CM नीतीश कुमार ने किया एलान

पटना । बिहार में जल्द ही 44 हजार पदों पर पुलिस कर्मियों की बहाली होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित बहालियों की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दे दिया है। बिहार में फिलहाल पुलिस बल की क्षमता 91 हजार की है। यानी बिहार में आबादी के अनुपात में प्रत्येक 1 लाख लोगों को 115 पुलिसकर्मी है।

जल्द बहाली का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की बहाली का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से बचे 44 हजार पदों की रिक्तियों को जल्द भर लिया जाएगा। अधिकारियों से बहाली प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है।

हर थाने में महिला पुलिस अधिकारी भी पदस्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में एक लाख की आबादी पर 115 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की संख्या है। जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार में भी इसे बढ़ाकर 160 से 170 करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की बहाली के साथ ही प्रशिक्षण का काम भी समय सीमा के अंदर पूरा हो। हर थाने में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का भी पदस्थापित करें।

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2010 में देश में एक लाख की आबादी पर 115 पुलिसकर्मी थे। बिहार में संख्या कम थी। उसके अनुसार 1 लाख 52 हजार 232 और पुलिसकर्मियों की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि हमने बहाली के काम में तेजी लाकर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। जिसके बाद बिहार में अब तक 1 लाख 8 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी की बहाली हो चुकी है।

Related Articles

close