सहरसा। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बिहार में भी कर्मचारियों का तेवर तीखे होते जा रहे हैं। 1 सितंबर को प्रस्तावित ब्लैक डे को लेकर NMOPS ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार 21 अगस्त 2022 को MLT कॉलेज, सहरसा में पुरानी पेंशन को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोशी प्रमंडल के सैंकड़ों NPS कर्मी मौजूद थे। इस बैठक में सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला के समस्त कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के NMOPS के अध्यक्ष वरुण पाण्डेय ने की।

बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने, 1 सितम्बर को ब्लैक डे मनाने की बात पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारीगण, कृषि समन्वयक, शिक्षकगण , प्रोफेसर, आईटीआई संघ इत्यादि द्वारा हिस्सा लिया गया। इस बैठक में माधव प्रसाद सिंह, राज्य सलाहकार, महासंघ गोपगुट द्वारा एकता पर बल दिया साथ ही हर कदम पर साथ देने का वादा किया। अमरेन्द्र सिंह द्वारा OPS के लाभ के बारे में बताया गया। डा० संजीव कुमार, MLT कॉलेज को कोशी प्रमंडल , NMOPS का प्रमंडलीय पर्यवेक्षक बनाया गया। मंच का संचालन विनोद कुमार झा, से सहायक नियंत्रक सह सचिव,सहरसा एवम् डा० मयंक भार्गव सहा० प्रा० MLT कॉलेज के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में हलवंत सिंह NMOPS मिडिया प्रभारी, संजीव कुमार, प्रवक्ता NMOPS बिहार, हरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी, NMOPS बिहार,बंटी कु०, डा० मुकुल, मनोज सिंह, चन्द्र किशोर सिंह, शंखा कुमार, देव कुमार अध्यक्ष सुपौल सक्रिय रूप से उपस्थित थे। सभी ने NPS हटाओ एवम् OPS लाओ का नारे से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...