T20 World Cup Final से पहले बड़ा खुलासा! भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए चुने गए ये अंपायर…ICC ने जारी की मैच अधिकारियों की पूरी लिस्ट..
8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा महामुकाबला, ICC ने जारी की मैच अधिकारियों की पूरी लिस्ट

T20 World Cup Final: क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब उस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इस हाई वोल्टेज मैच से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन अधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिनके फैसले मैदान पर मैच की दिशा बदल सकते हैं।
आईसीसी द्वारा जारी सूची के मुताबिक फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ मैदान पर ऑनफील्ड अंपायर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां करोड़ों फैंस की धड़कनें इस मैच के हर फैसले के साथ तेज होती नजर आएंगी।
T20 World Cup Finalरिचर्ड इलिंगवर्थ पहले भी कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। अब एक बार फिर उन्हें इतने बड़े मुकाबले के लिए चुना गया है। वहीं एलेक्स व्हार्फ के पास भी बड़े मैचों का अच्छा अनुभव है, जिससे फाइनल मुकाबले में फैसलों की सटीकता पर सबकी नजर रहने वाली है।
अगर थर्ड अंपायर की बात करें तो यह जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर को दी गई है। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अब तक 6 मैचों में अंपायरिंग की है और अब फाइनल में टेक्नोलॉजी के जरिए होने वाले अहम फैसले उन्हीं के हाथ में होंगे।
T20 World Cup Finalइसके अलावा चौथे अंपायर की भूमिका एड्रियन होल्डस्टॉक निभाएंगे, जो जरूरत पड़ने पर ऑनफील्ड अंपायरों की मदद करेंगे। वहीं मैच रेफरी के तौर पर एंडी पाइक्राफ्ट नजर आएंगे, जिनकी जिम्मेदारी पूरे मैच के संचालन और नियमों के पालन पर नजर रखना होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला पहले ही बेहद रोमांचक माना जा रहा है। ऐसे में अब सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि अंपायरों के हर फैसले पर भी दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकने वाली हैं।









