बड़ा विमान हादसा: भारत से मास्को जा रहा प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, रास्ता भटककर पहुंच गया था अफगानिस्तान, DGCA ने दी ये जानकारी

नयी दिल्ली। एक विमान हादसे की खबर आ रही है। मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान क्षेत्र में क्रैश हुआ है। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। विमान हादसे में कितने की मौत हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक अधिकारी जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है

MoCA और DGCA के सूत्रों ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारत में रजिस्टर्ड नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि प्लेन रूस में रजिस्टर्ड है। किसी भी भारतीय एयरलाइन के पास रूस रजिस्टर्ड विमान नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर एक टीम कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना इलाके में भेजी गई है। हालांकि, इस मामले पर MoCA और DGCA के सूत्रों ने भारतीय विमान की सूचना से इंकार किया है।

इधर भारत सरकार ने बताया है कि अभी तक कोई निर्धारित भारतीय एयरलाइन/ऑपरेटर के बारे में जानकारी नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर प्लेन हो सकता है, जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है।विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है।

हो सकता है कि ये कोई विदेशी विमान हो, हालांकि, अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने बताया कि विमान उत्तरी बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इधर रूसी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी-पंजीकृत विमान, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है। शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान एक चार्टर उड़ान थी, जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी।

Related Articles

close